महिला साहित्यकारों का जलवा: लेखनशाला की प्रतियोगिता में शीर्ष पाँचों स्थान महिलाओं ने जीते

रायबरेली। लेखनशाला संस्था द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन खास बात यह रही कि शीर्ष पाँचों स्थानों पर महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता का परचम लहराया।

 

प्रतियोगिता में मोनिका शर्मा ने प्रथम स्थान, बंदना पांचाल ने द्वितीय स्थान और आकांक्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, आकांक्षा प्रजापति चौथे और डॉ. रीना कुमारी पाँचवें स्थान पर रहीं। निर्णायकों के अनुसार, इन पाँचों महिलाओं की रचनाएँ समाज, संवेदना और साहित्य को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सबसे प्रभावशाली रहीं।

 

निर्णायक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रश्मि श्रीवास्तव (लखनऊ), डॉ. संतलाल (रायबरेली) और राजपाल सिंह (यूनिवर्सल सामान्य हिंदी) शामिल रहे। उन्होंने कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन न केवल साहित्यिक प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी देता है।

 

संस्था के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “यह केवल प्रतियोगिता का परिणाम नहीं, बल्कि भारतीय साहित्य में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके सशक्त योगदान का प्रतीक है।”

 

आयोजन में लेखनशाला टीम से अभिमन्यु सिंह, प्रदीप कुमार, पल्लवी, आशुतोष, गौतम, आंजनेय, नितेंद्र और ऋषि की विशेष भूमिका रही। संस्था ने घोषणा की कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएँ आयोजित होती रहेंगी, ताकि देशभर के लेखकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *