प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ प्रथम की छात्राओं ने रंगोलियां बनाकर मनाया दीपोत्सव पर्व
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ प्रथम में विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सुन्दर आकर्षक रंगोलियां बनाकर एवं उन पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव पर्व मनाया। गौरतलब हो कि दीपावली के पावन पर्व पर प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ प्रथम में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने एक से एक सुन्दर आकर्षक रंगोलियां बनाई एवं उन पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव पर्व मनाते हुए शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं साथी छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज वर्मा, रंजीत कुमार, सीमा सिंह, संजू देवी, प्रतिभा मिश्रा ने सभी छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए दीपावली पर्व की महत्ता बताई एवं रंगोलियां बनाने वाली छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

दबाव और प्रभाव में खब़र न दबेगी,न रुकेगी










