Saturday, December 2, 2023
Homeउत्तर प्रदेशबुलन्दशहरभाजपा के प्रदेश मंत्री का पुतला फूंका, वीडियो हुआ वायरल

भाजपा के प्रदेश मंत्री का पुतला फूंका, वीडियो हुआ वायरल

  • कई गांव में ठाकुर समाज के लोगों ने फूंका पुतला

उपेंद्र शर्मा /बुलंदशहर : बुधवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री का पुतला फूंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ठाकुर समाज में बटवारे की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद ठाकुर समाज के गुस्सा फूट गया। ठाकुर समाज के लोगों ने कई गांव में प्रदेश मंत्री का पुतला फूंका है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रही है।बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक पहासू क्षेत्र के कई गांव में ठाकुर समाज के लोगों ने भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन का जगह-जगह पुतला फूंका है।

बीते कई दिनों से प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन का ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रही थी। जिसमे प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन द्वारा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में ठाकुर समाज में राघव ठाकुर व जादोन ठाकुर का बटवारा कर समाज में ज़हर घोलते दिख रही हैं। प्रदेश मंत्री की ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद ठाकुर समाज के लोगों को अपमानित होने पर समाज के लोगों का गुस्सा फूट गया। बुधवार को जगह-जगह ठाकुर समाज के लोगों ने प्रदेश मंत्री का पुतला पका है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments