तेजी से फल फूल रहा मिलावटी तेल का धंधा

रिपोर्ट:- निशांत सिंह

नसीराबाद रायबरेली। खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही के कारण नसीराबाद, परैया, गांधीनगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य तेल का मिलावटी धंधा जोरों पर है, विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसको लेकर भोली-भाली जनता के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है।

क्षेत्र के नसीराबाद, परैया नमस्कार, गांधीनगर आदि इलाके में खाद्य तेलों के साथ खाने वाले अनेक वस्तुओं में मिलावट का धंधा जोरों पर फल फूल रहा है। जिसको लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं है। जिससे जहां लोगों को सस्ते दाम की वस्तुएं ऊंचे दामों में बेची जा रही है। मिलावटी खाद्य पदार्थ सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ रहा है।

पीसी धनिया, चार्ट, मिर्च, खाद्य तेल से टॉफी, बिस्कुट, तथा गैर ब्रांडेड मिलावट की हुई वस्तुएं बाजारों में बिक रही हैं। विभागीय अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि कभी भी खाद्य निरीक्षक क्षेत्र का निरीक्षण करना क्या आना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।

सूत्रों की माने तो खाद्य निरीक्षक का मुहावरा क्षेत्रीय व्यापारियों से सुविधा शुल्क मिल रहा है। यही कारण है कि विभागीय अधिकारी मिलावटखोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। मिलावट खोरी के चलते व्यापारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव से मिलावट खोरो पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *