इण्डिया गठबन्धन की लोकप्रियता से भाजपा को अपनी हार का एहसास हो गया : तनुज पुनिया

मुन्ना सिंह /बाराबंकी : इण्डिया गठबन्धन की लोकप्रियता से भाजपा को अपनी हार का एहसास हो गया हैं। गठबन्धन को कमजोर करने के लिये सरकार सी.बी.आई. और ई.डी. का इस्तेमाल कर रही हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में इण्डिया गठबन्धन के सशक्त सहयोगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सी.बी.आई. का नोटिस भाजपा की हार के एहसास का परिणाम हैं। इण्डिया गठबन्धन का कोई सहयोगी या कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी का नेता कार्यकर्ता भाजपा की गन्दी राजनीति से भयभीत होने वाला नही बल्कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सी.बी.आई. समन के बाद इण्डिया गठबन्धन को और मजबूती मिली हैं। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान गयी हैं और चुनाव में उनका करारा जवाब देकर परास्त करेंगी।
उक्त प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं लोकसभा क्षेत्र 53 बाराबंकी (सु.) के इण्डिया गठबन्धन के संभावित प्रत्याशी तनुज पुनिया ने पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सी.बी.आई. को नोटिस भेजे जाने की घटना की तीव्र निन्दा करते हुए उसे सरकार की हार करार देते हुए व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *