Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशबुलन्दशहरविशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभाग करें सहयोग : डीएम

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभाग करें सहयोग : डीएम

  • अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश
  • साफ सफाई के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

उपेन्द्र शर्मा/बुलन्दशहर: जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। एक  से 31 जुलाई तक जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा – संचारी रोग, दिमागी बुखार पर नियंत्रण पाने के लिए जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोग से निजात पहले लिए स्वच्छता के बेहतर प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएं तथा नियंत्रक गतिविधियां व्यापक रूप से आयोजित की जाएं। लार्वा रोधी गतिविधियां तथा आवश्यकतानुसार फॉगिग सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने दिये। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के लिए माइक्रो प्लान बनाने और विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व का निर्धारण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया अभियान को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयीं हैं। अभियान के तहत दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। संचारी रोग से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह साफ सफाई अपनाएं, वहीं घरों के आसपास जलभराव न होने दें।

 

मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना के कहा – विद्यालयों के आसपास जंगली झाड़ियों को नियमित साफ करें, वहीं जल भराव न होने दें, स्कूल में बच्चे पूरे कपड़े पहन कर आएं। यह सुनिश्चित करें, एंटी लार्वा गतिविधियां के अंतर्गत दवा का छिड़काव, फॉगिंग लगातार कराई जाए। जिला पंचायतीराज अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पंचायत स्तर पर निगरानी समिति की बैठक कराएं व ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, आशा, विद्यालय के अध्यापकों के समन्वय से जागरूकता के साथ नाले, नालियों, तालाबों में केरोसिन का छिड़काव कराएं।  आंगनबाड़ी के माध्यम से कुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी करें। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार, मेडिकल कॉलेज की प्रधानाध्यापक डा. मनीषा जिन्दल तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र के सिंह आदि मौजूद रहे।

 

यह विभाग करेंगे सहयोग

अभियान को सफल बनाने के लिए नगर विकास, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग सहित 12 विभागों के अधिकारी अभियान में सहयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments