Ahilyabai Holkar birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव

समाज के लोगों ने हवन में दी आहुति
बाइक रैली का जगह जगह किया स्वागत
छतारी : शुक्रवार को पंड्रावल चौराहे पर अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव पर बघेल समाज के लोगों ने बाइक रैली सहित हवन यज्ञ का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया है।

छतारी के पंड्राबल चौराहे स्थित अहिल्याबाई होलकर चौक पर अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता यशु शर्मा, जीतू बघेल, कपिल गड़रिया ने संयुक्त रूप से हवन में आहुति देकर किया। उसी दौरान क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने अनाज मंडी पर पहासू की तरफ से आ रही बाइक रैली का स्वागत किया। आयोजित बाइक रैली का जगह-जगह बघेल समाज के लोगों ने स्वागत किया है। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता यशु शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की है। इस मौके पर नरेश पाल, भूप सिंह बघेल, मनवीर सिंह मंत्री, सत्य वीर सिंह नेताजी, विजेंद्र सिंह, महीपाल बघेल, अनिल, मनोज, सुरेंद्र, राहुल, महेंद्र सिंह मुनीम जी, रवेंद्र पाल, ललित धनगर, आदि मौजूद रहे।

बुलंदशहर की अन्य खबर पढ़े :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *