समाज तभी सुरक्षित रहेगा जब बेटियां सुरक्षित रहेंगी : सुशील पासी

  • जब बचेंगी बेटियां तभी तो पढ़ेंगी बेटियां, आगे बढ़ेंगी बेटियां : सुशील पासी
  • महिला दिवस पर लखनऊ में प्रियंका गांधी करेंगी महिलाओं के साथ बैठक

रिपोर्ट – अंगद राही

शिवगढ़,रायबरेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के संकल्प को पूरा करने के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी, बनाने की मुहिम शुरु कर दी है। जिसको लेकर शुक्रवार शिवगढ़ क्षेत्र के दामोदर खेड़ा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी के आवास पर कांग्रेस पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी के नेतृत्व में महिलाओं की बैठक सम्पन्न हुई। महिलाओं को संबोधित करते हुए बछरावां विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने घोषणा पत्र में विधानसभा चुनाव में महिलाओं की 40 प्रतिशत दावेदारी की घोषणा की थी। महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलम्बी बन सके जिसको लेकर आगामी 8 मार्च को महिला दिवस पर प्रियंका गांधी लखनऊ में महिलाओं के साथ बैठक कर उनमें आत्मविश्वास पैदा करेंगी, महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें मूल मंत्र देंगी।

इस बैठक में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करना है। उन्होंने कहा कि समाज तभी सुरक्षित रहेगा जब बहन बेटियां सुरक्षित रहेंगी, सशक्त स्वावलम्बी बनेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां। लेकिन जब बचेंगी बेटियां तभी तो पढ़ेंगी बेटियां, आगे बढ़ेगी बेटियां। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं महफूज नही हैं। इस सरकार में महिलाएं कितना सुरक्षित है , कितना नही यह सभी जानते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण हाथरस – उन्नाव की घटना है। इस मौके पर गीता, माया, ब्लॉक अध्यक्ष गौरव मिश्रा रामशंकर,शुक्ला, गिरजेश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र द्विवेदी, रामकिशोर मौर्य,अशोक,संजय, केतार पासी, अनिल कुमार,आशीष त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *