On the basis of organizational ability of Deepak Tripathi, organization made state media in-charge

दीपक त्रिपाठी के संगठनात्मक योग्यता के आधार पर संगठन ने बनाया प्रदेश मीडिया प्रभारी

मिर्जापुर/उत्तर प्रदेश : आपको बताते चले कि लेखनी के लिए मशहूर गोरक्षा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित दीपक त्रिपाठी मिर्जापुर जिले के नारायनपुर ब्लॉक के एक व्यापारी हैं जिनको विश्व हिन्दू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के इकाई मिर्जापुर जिले में महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया था, बाद में उनके कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें विंध्याचल मण्डल का महामंत्री मनोनीत किया था, उनकी कार्य क्षमता से प्रभावित संगठन ने उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इस बार प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे के परामर्श से प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति ने प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया।

जिसके लिए विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी दिग्विजय सिंह राना जी समेत पूरे प्रदेश से बधाईयां मिल रही हैं।

दीपक त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर संगठन नेतृत्व को धन्यवाद दिया एवम् संगठन के उद्देश्य पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *