BJP workers awakened the flame of patriotism by taking out Tiranga Yatra in Shivgarh.

शिवगढ़ में तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपाइयों ने जगाई देश भक्ति की अलख

भाजपाइयों ने लिया देश की एकता,अखण्डता एवं एक जुटता का संकल्प

शिवगढ़,रायबरेली : भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह, शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिवगढ़ ब्लॉक परिसर से भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर नगर पंचायत शिवगढ़ सहित क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत का भ्रमण किया। भवानीगढ़, शिवगढ़,पहाड़पुर, पिपरी, शिवली, सरांय छात्रधारी,रायपुर नेरुवा,कसना,दहिगवां, रामपुर खास ओसाह, नरायनपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण करते हुए तिरंगा यात्रा पुनः ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन पर ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय मंत्री कैप्टन विकास सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 10 जुलाई से 15 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण, ध्वजारोहण सहित
विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन भाजपाइयों ने शिवगढ़ नगर पंचायत सहित विभिन्न ग्राम पंचायत में तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों में देशभक्ति की अलख जगाई। श्री सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आइए सभी संकल्प ले कि स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर सभी भेदभाव मिटाकर समूचे राष्ट्र को, देश की एकता अखण्डता एवं एक जुटता का संदेश देंगे।

इस मौके पर युवा मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष निखिल पाण्डेय, शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा.जीबी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद लोधी, पदुम नरायण शुक्ला भाजयुमो जिला महामंत्री शिवेंद्र शुक्ला उर्फ नीरज शुक्ला, रामशरन यादव, दिनेश सिंह भदौरिया, शालू गुप्ता,सुत्तन सिंह, राजाराम लोधी, पंकज मिश्रा, भद्रपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *