Uproar over murder of youth, road jam for four and a half hours

युवक की हत्या पर हुआ बवाल, साढ़े चार घंटे सड़क जाम किये थे लोग

नसीराबाद (रायबरेली) :  ग्राम पिछवरिया में रविवार रात युवक की हत्या के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम युवा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे में करीब साढ़े चार घंटे सड़क जाम रही।

जाम लगने से जायस-नसीराबाद और मटियारा चौराहे पर वाहनों की कतार लग गई। देर शाम तक जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की। इधर, पुलिस ने मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात समेत 12 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार की रात पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन पासी (21) पुत्र बेचूलाल को घर से सिसनी गांव निवासी अर्जुन यादव बुलाकर ले गया था। घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव निवासी रामधनी के घर के सामने हमलावरों ने अर्जुन पासी को गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए थे। अर्जुन पासी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही भीम युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। मामले में मृतक की मां दुलारा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम सिसनी निवासी नवीन सिंह, अर्जुन यादव, फूलचंद्र, अंकित, अंशू यादव, अटावां निवासी हर्षित पंडित, नया कोट बारा निवासी विशाल सिंह और पांच अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।

सोमवार सुबह से ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के लोग धरई बाजार के पास पिछवरिया चौराहा पर जुटना शुरू हुए। उसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान परिजन पिछवरिया चौराहे पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेंगी तब अंतिम संस्कार नहीं होगा।

मौके पर पहुंचे भीम युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भीमराज के नेतृत्व में आक्रोशित भीड़ ने दोपहर दो बजे सलोन – जायस मार्ग पर पिछवरिया चौराहे पर जाम लगा दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीम युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र भीमराज ने कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त हो और राजस्व विभाग से जांच कराकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए। सुरक्षा के लिए मृतक के भाई को शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए। सभी नामजद व अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करके गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। 25 लाख का मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *