Youth dies due to electric shock in RO plant

आरओ प्लांट में करंट से युवक की मौत

रायबरेली :  मिल एरिया थाना क्षेत्र में आरओ प्लांट में कार्य करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने शव को मर्च्युरी में रखने को कहा, लेकिन संचालक ने एक नहीं सुनी। युवक की मौत से घबराया प्लांट संचालक जिला अस्पताल से शव लेकर भाग गया |
यह घटना वैसे तो शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को देर शाम को हुई। पुलिस दो घंटे तक युवक का शव खोजती रही। बाद में पता चला कि परिजन शव लेकर घर चले गए। प्रयागराज का रहने वाला प्रमोद कुमार (19) रामसजीवन यहां रायबरेली शहर के मलिकमऊ कॉलोनी में परिवार समेत रहता था। वह सुल्तानपुर रोड पर शारदा नहर स्थित आरओ प्लांट में काम करता था।

आरओ प्लांट मलिकमऊ के रहने वाले ही एक व्यक्ति का है। दोपहर के समय प्रमोद को करंट लग गया। आरओ प्लांट संचालक समेत अन्य लोग प्रमोद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी कक्ष में तैनात ईएमओ डॉ. रोशन पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ने शव को मर्च्युरी में रखने की बात कही।

बावजूद इसके संचालक युवक के शव को लेकर भाग गया। परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। शाम करीब पांच बजे पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो वह शव का पता लगाने में जुटी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर आरओ प्लांट बंद मिला। पुलिस मलिकमऊ कॉलोनी पहुंची तो वहां पर भी जिस मकान में युवक रह रहा था, वहां ताला बंद था।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि परिजन शव लेकर प्रयागराज चले गए हैं। कहा जा रहा है कि प्लांट संचालक की लापरवाही से युवक की जान गई। इसलिए संचालक प्लांट बंद करके भाग गया।
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन शव लेकर प्रयागराज चले गए हैं। करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। आरओ प्लांट संचालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *