राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने अपने सरकार की तरफ से शहीद पुलिस कांस्टेबल की मां को 50 लाख रुपए सहायता राशि दी

रायबरेली 04 मार्च, 2023 : उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिनेश प्रताप सिंह ने प्रयागराज में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह की मां को 50 लाख रुपए की सहायता राशि दी। इसके अलावा शहीद के दरवाजे जाने वाली सड़क का निर्माण और शहीद स्मृति द्वार निर्मित कराए जाने के लिए जिला पंचायत के अधिकारियों ने स्थल की पैमाइश भी की।

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि होली के बाद परिजनों को  मुख्यमंत्री  से भेंट करा कर जो कुछ परिजनों के मन में होगा उसके लिए भी पुरा प्रयास किये जाएगे।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  आलोक प्रियदर्शी, एसडीएम लालगंज आशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *