सिंचाई विभाग की लापरवाही से सूख रहीं हजारों हेक्टेयर फसल

रिपोर्ट अंगद राही 

  • किसानों का दुश्मन बना सिंचाई विभाग : अखिलेश शुक्ला

शिवगढ़,रायबरेली। रबी की फसल की सिंचाई के समय असमय शिवगढ़ रजबहा के बन्द होने से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है। गौरतलब हो कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से इस बार रबी की फसल में शुरू से नहर किसानों को दगा दे रही हैं। पहली सिंचाई के समय जहां असमय सिंचाई विभाग ने शिवगढ़ रजबहा में पानी बन्द कर दिया था।

जिसके चलते शिवगढ़ रजबहा व इससे निकले गूढ़ा रजबहा सहित नहरों और अल्पिकाओं में पानी बन्द होने से क्षेत्र के हजारों किसान समय से पहली सिंचाई नहीं कर पाए थे, यही हाल दूसरी सिंचाई के समय है। जहां एक ओर गेहूं की फसल गाले में है वहीं दूसरी ओर सरसों की फसल में पूरी तरह से छीमिया आ चुकी हैं। इस समय गेहूं और सरसों की फसल की दूसरी सिंचाई की नितान्त आवश्यकता है किन्तु सिंचाई विभाग ने सिंचाई के समय डेढ़ सप्ताह पूर्व शिवगढ़ राजबहा को बन्द कर दिया। जिससे हजारों हेक्टेयर फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। ज्ञात हो कि शिवगढ़ रजबहा में पानी न आने से नाराज कृषक राजकुमार पासी,हनुमान पासी,रामलाल,रामहर्ष सहित किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था और जल्द पानी न छोड़े जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दी थी।

इस संबंध में जब जानकारी लेने के लिए सिंचाई विभाग शारदा सहायक शारदा खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता सत्यप्रिय के पास फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

क्या कहते हैं कृषक —-

 

भवानीगढ़ चौराहा निवासी कृषक राजकुमार पासी का कहना है कि यदि मंगलवार की शाम तक शिवगढ़ रजबहा में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

 

 

किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला का कहना है कि सिंचाई के समय सिंचाई विभाग किसानों का दुश्मन बना हुआ है।

 

पूर्व गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत का कहना है कि भाजपा सरकार में सिंचाई विभाग मनमानी पर उतारू है, जिसे किसानों की पीड़ा नही दिखाई देती।

 

भाजपा जिला किसान मोर्चा के सदस्य अखिलेश सिंह पटेल का कहना है कि सिंचाई विभाग असमय नहर बन्द करके सरकार की किरकिरी करा रहा है जिसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री जी से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *