Raebareli News, Uttarpradesh

मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक

  रायबरेली:कोतवाली डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा संबंधी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत शिकायत दर्ज कराए।पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेगी घरेलू हिंसा के लिए 181 डायल करके महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। घुरवारा चौकी क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में  पुलिस पाठशाला लगाई गई।कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 1090, 181 तथा 112 डायल करके महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में मदद ले सकती हैं।घरेलू हिंसा होने पर 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराऐ जिससे जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 1090 वूमेन पावर लाइन पर फोन कर महिलाएं शिकायत दर्ज कर सकती हैं। साइबर ठगी को लेकर भी महिलाओं एवं ग्रामीणों को जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी की घटनाएं ज्यादा हो रही है जिसमें मोबाइल फोन पर कॉल के माध्यम से साइबर लोग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं बिना नंबर से ऐसी कॉल पर आने वाले मैसेज  या काल का जवाब ना दें ऐसी कोई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अबरार हुसैन,मुख्य आरक्षी प्रेम कुमार,आरक्षी अभिषेक कुमार एवं महिला आरक्षी नेहा तिवारी,सुमन राव उपस्थित रही।

Raebareli News, Uttarpradesh

ग्रैंड फिनाले में मान्या और शिवा विनर, मिली ट्राफी

-रायबरेली गाॅट टैलेंट सीजन-वन में जानदार परफार्मेंस ने बांधा समांरायबरेली। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से आयोजित रायबरेलीज गाॅट टैलेंट सीजन-वन का ग्रैंड फिनाले की जूनियर विनर मान्या शर्मा और सीनियर विनर शिवा सिंह रहीं। तालियों के बीच मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि उमेश सिकरिया, गौरव अवस्थी और महासभा के अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने विनर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।स्थानीय सूर्या होटल के सभागार में धूम-धड़ाके के साथ शुरू हुआ ग्रैंड फिनाले देर शाम तक चलता रहा। एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से सभागार तालियों से गूंजता रहा। डांस के जूनियर और सीनियर वर्ग में सेकेंड रनर अप के लिए दो-दो प्रतिभागियों को बराबर के अंक मिलने पर बैटल राउंड भी हुआ। बैटल राउंड में भी धमाकेदार प्रस्तुतियों पर पूरा हाल तालियों से गूंज उठा।डांस के जूनियर वर्ग में अवंतिका सिंह फर्स्ट रनर अप और रिद्धिमा सिंह सेकेंड रनर अप रहीं। सीनियर वर्क की डांस प्रतियोगिता में दिव्यांश पाल फर्स्ट रनर अप एवं आयुषी तिवारी सेकंड रनर अप घोषित हुईं। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, सम्मान पत्र एवं नकट धनराज देकर सम्मानित किया गया।शो डायरेक्टर एवं आयोजक निर्भय श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में भी जनपद की प्रतिभाओं को इससे बड़े मंच उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि जनपद के बच्चे प्रदेश और देश स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें।जजेस की भूमिका में दुर्गेश सिंह अमरदीप राजा शुक्ला गुलाम नबी और सौम्य श्रीवास्तव रहीं। ग्रैंड जज नीरज सर एवं आदित्य मौर्य रहे।ग्रैंड फिनाले संपन्न करने वाली टीम में आयुष, धीरज, दीपक, अभिनव, विनायक, सोनम, आदर्श और सलिल का सहयोग रहा।

Raebareli News, Uttarpradesh

एम्स रायबरेली में कार्यरत संविदा कर्मी शिव दर्शन पर हुआ मधुमक्खियों का जानलेवा हमला

श्री समाचार डेस्क / धैर्य शुक्ल : एम्स परिसर में अनगिनत बड़ी-बड़ी मधुमक्खियों के छत्ता लगे हुए हैं। मधुमक्खियां आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों तीमारदारों और गली चलते नागरिकों पर हमला करती रहती हैं। मधुमक्खियों को अस्पताल परिसर से भगाने का कोई समुचित प्रबंध नहीं किया जा रहा है। इस लापरवाही के चलते एम्स में ही कार्यरत कर्मी पर मधुमक्खियों ने जानलेवा हमला किया। जिनकी हालत गंभीर है, किंतु प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।रायबरेली स्थित एम्स में श्री शिव दर्शन हाउस कीपिंग (सफाई कर्मी – HK) के पद पर कार्यरत हैं, जो कूड़ा गाड़ी में अस्पताल का कचरा भरवा रहे थे। तभी हजारों को संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वो रोते चिल्लाते रहे। कोई भी स्वास्थ्य कर्मी बचाने नहीं आया। बाद में सूचना पा कर पहुंचे फायर बिग्रेड की गाड़ी से अग्निशमन पाउडर का छिड़काव हुआ। तब सिक्योरिटी गार्ड सुरेश, आनंद मोहन, HK शैलेन्द्र आदि ने बचा कर एम्स में भर्ती करवाया।संविदा कर्मचारी शिव दर्शन का इलाज चल रहा है किंतु उनको वेतन कटने व परिवार का भरण पोषण की भी चिंता सता रही है।

Raebareli News, Uttarpradesh

रायबरेली: ‘इनफ्लूवेरा अवार्ड्स’ में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार; कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया महिला शक्ति को नमन

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल प्लेजेंट व्यू में आयोजित भव्य “Influvera Awards 2026” कार्यक्रम में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत की। समारोह में नारी शक्ति के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने समाज की सशक्त महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।यह गौरवशाली आयोजन रोट्रैक्ट क्लब ऑफ रायबरेली एलीट और शुक्ला खादी ग्रामोद्योग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसे शहर के प्रबुद्ध जनों ने एक सराहनीय और ऐतिहासिक पहल बताया।आयोजकों की मेहनत को सराहासमारोह के दौरान कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए एडवोकेट सारिका शुक्ला एवं तारिक खान की प्रबंधन क्षमता और उनकी दूरदर्शी सोच की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंचों के माध्यम से ही समाज की छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में विशेष भूमिका निभाने वाले मारूफ़ रायबरेलवी का भी आभार व्यक्त किया।पूनम सिंह का संदेश: “नारी ही समाज की धुरी”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूनम सिंह ने बड़े ही ओजस्वी ढंग से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा: “नारी शक्ति ही समाज की वास्तविक शक्ति है। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तभी एक सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील समाज का निर्माण होता है। कमला फाउंडेशन हमेशा से महिलाओं के आत्मसम्मान और उनके अधिकारों के लिए समर्पित रहा है और आगे भी रहेगा।” विभूतियों का सम्मानकार्यक्रम के अंत में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी सम्मानित विभूतियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान होटल प्लेजेंट व्यू का सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Raebareli News

रायबरेली में CRPF सेवानिवृत्त संगठन का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

रायबरेली। दिनांक 03 मार्च 2026 को CRPF रायबरेली परिवार सेवानिवृत्त संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित श्री मैरेज लॉन में किया गया। कार्यक्रम में अवकाश पर चल रहे अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित हुए।समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट गौरव सिंह (CRPF) ने की। इस अवसर पर लगभग 150 जवान विभिन्न रैंकों से उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने CRPF परिवार रायबरेली के औपचारिक पंजीकरण की घोषणा की। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन के सदस्यों से आपसी तालमेल, सामंजस्य एवं सहयोग की भावना बनाए रखने तथा एक-दूसरे की हर संभव सहायता करने का आह्वान किया।उन्होंने अवकाश के समय को समाज सेवा में लगाने की प्रेरणा भी दी। संगठन के सदस्य गांव-गांव जाकर नवयुवकों को फोर्स में भर्ती हेतु जागरूक कर रहे हैं, ताकि उनमें देशभक्ति और सेवा का जज्बा विकसित हो सके। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा सरकारी संस्थानों और मंदिरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है।CRPF परिवार रायबरेली अपने सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यों के माध्यम से न केवल जनपद बल्कि पूरे देश में संगठन की सकारात्मक छवि को मजबूत कर रहा है।

Raebareli News, Uttarpradesh

रायबरेली में हिंदू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर हमले के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन एसपी से सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रायबरेली।अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को जनपद में व्यापक प्रदर्शन किया गया।प्रदेशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के तहत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने और हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को लखनऊ में शैलेंद्र अग्निहोत्री अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे।उनकी फॉर्च्यूनर (UP32 PP-9111) लुलु मॉल के पास खड़ी थी।इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से वाहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया,जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था,जिससे संभावित जनहानि टल गई।पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है,लेकिन अभी तक मुख्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी न होने से संगठन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है।प्रदर्शन में करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित अन्य सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भी जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसी प्रमुख संगठन के पदाधिकारी पर इस प्रकार का हमला प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती है।ज्ञापन में प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच,आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।इस घटना ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। एक ओर संगठन सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं,वहीं पुलिस द्वारा केवल एनसीआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।यदि शीघ्र व निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया,तो मामला और तूल पकड़ सकता है।प्रशासन के लिए यह कानून-व्यवस्था पर विश्वास कायम रखने की कसौटी साबित हो सकता है।

Raebareli News, Uttarpradesh

डीएम ने नवनिर्मित संकुल भवन का किया उद्घाटन

रायबरेलीः- 21 फरवरी 2026जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने विकास खण्ड महराजगंज की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूह की महिलाओं के विकास के लिए नवनिर्मित निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति के भवन का उद्घाटन किया।जिलाधिकारी ने पंचायत भवन के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वयं सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन हेतु विकास महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत पखनपुर को रु0 15 लाख तथा आकाश महिला ग्राम संगठन ग्राम पंचायत हरदोई को रु0 30 लाख 80 हजार का सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया। समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पाद भेट किये, निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति का गठन 17 मई 2022 को हुआ था, जिसके अन्तर्गत 13 ग्राम पंचायतों के 14 ग्राम संगठन तथा उनमे गठित 228 महिला स्वयं सहायता समूह आते है। संकुल भवन का निर्माण में मनरेगा (9.97 लाख) राज्य वित्त  (1.5 लाख) तथा निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति द्वारा अपने स्टार्टअप फण्ड से ऑफिस सेटअप हेतु (49 हजार) से व्यय किया गया है। कार्यक्रम में निर्मल महिला संकुल स्तरीय समिति से सम्बन्धित स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा स्वयं से निर्मित उत्पाद (सजावटी झालर, अचार, आलू पापड़, आलू चिप्स, देशी घी, कम्पोस्ट खाद, हर्बल गुलात, नर्सरी के पौधे आदि प्रदर्शन हेतु स्टॉल लगाया गया।जिलाधिकारी ने विकास खण्ड की टीम द्वारा किये गये अच्छे कार्य की सराहना की तथा स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सविता सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बछरावां शिव बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संत लाल सहित संकुल स्तरीय समिति के पांच पदाधिकारी अध्यक्ष किरन, उपाध्यक्ष रामरानी, सचिव शाहजहाँ बानो, उपसचिव माधुरी, कोषाध्यक्ष तारावती, स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Fashion, Travel

Captivating Tales of Travel: Journeying Through Exotic Destinations

Ducimus nulla minima laboriosam aut magnam eius suscipit. Magnam nesciunt recusandae a repellat voluptas voluptatem ut. Nihil nam enim aliquam atque sint sequi. Enim omnis explicabo qui illum sed. Quaerat eveniet quisquam et quibusdam possimus. Aut occaecati dolor nihil. Eveniet quia ipsam dolorem accusantium ab at facere. Quam sapiente voluptas quo omnis ut explicabo eveniet.

Fashion, Travel

The Future of Education: Unveiling the Latest Innovations in Learning

Ducimus nulla minima laboriosam aut magnam eius suscipit. Magnam nesciunt recusandae a repellat voluptas voluptatem ut. Nihil nam enim aliquam atque sint sequi. Enim omnis explicabo qui illum sed. Quaerat eveniet quisquam et quibusdam possimus. Aut occaecati dolor nihil. Eveniet quia ipsam dolorem accusantium ab at facere. Quam sapiente voluptas quo omnis ut explicabo eveniet.

Fashion, Travel

Culinary Delights: Exploring the World’s Exquisite Flavors

Ducimus nulla minima laboriosam aut magnam eius suscipit. Magnam nesciunt recusandae a repellat voluptas voluptatem ut. Nihil nam enim aliquam atque sint sequi. Enim omnis explicabo qui illum sed. Quaerat eveniet quisquam et quibusdam possimus. Aut occaecati dolor nihil. Eveniet quia ipsam dolorem accusantium ab at facere. Quam sapiente voluptas quo omnis ut explicabo eveniet.

Scroll to Top