स्वेच्छा से 31 महिलाओं ने करायी नसबंदी

  • आशा और एएनएम के सहयोग से महिला नसबंदी शिविर का आयोजन

बुलंदशहर : स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पहासू पर गुरुवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें 31 महिलाओं ने नसबंदी करायी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनय कुमार सिंह ने बताया- जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू पर गुरुवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर 35 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 31 महिलाओं की नसबंदी की गयी। पंजीकृत अन्य महिलाओं की नसंबदी भी की जानी है।

सीएमओ विनय कुमार सिंह ने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर नसबंदी कराने वाली महिलाओं को 2000 रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिये जाते हैं। यह राशि लाभार्थी के खाते में सीधे भेजी जाती है। नसबंदी प्रेरक को तीन सौ रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया जिला महिला चिकित्सालय में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को महिला नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहासू के प्रभारी डा. मनोज कुमार ने बताया गुरुवार को 31 महिलाओं की नसबंदी की गयी। नसबंदी के उपरांत महिलाओं को एम्बुलेंस से घर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *