जगह जगह स्वागत एक सुखद अहसास: प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय
मिर्जापुर। आज मिर्जापुर के अदलहाट स्थित अभिनव नगर कॉलोनी, फत्तेपूर टोलप्लाजा पर आयोजित विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह के सफलता से गदगद विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने स्थानीय पदाधिकारियों को जमकर सराहा, उन्होंने कहा कि समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों को रास्ते में रिसीव करके स्वागत करना, मंच पर सम्मानित करना, उसके बाद तलवार वगैरह से सम्मानित करना इत्यादि बेहतरीन विषयों से संपन्न प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह विश्व हिंदू महासंघ सम्मान समारोह जैसा प्रतीत होने लगा था। हम उपस्थित बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं समस्त अतिथियों को धन्यवाद अर्पित करता हूं। मैं प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति को बधाई देता हूं जिनके नेतृत्व में प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि, काशी सह संभाग प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह, विंध्याचल मण्डल प्रभारी डॉक्टर प्रभाष सिंह, मिर्जापुर जिलाध्यक्षा अनुपमा सेठ आदि ने ऐतिहासिक सम्मान दिया।