अज्ञात व्यक्ति ने किया महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास ! मुकदमा दर्ज

शिवगढ़,रायबरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौंच से वापस घर लौट रही महिला को गिराकर कर अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को थाना क्षेत्र की एक महिला शौंच करके वापस आ घर लौट रही तभी पहले से घात लगाए अज्ञात व्यक्ति ने महिला को गिरकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया जिसकी जानकारी महिला ने अपने घर वालों को दी। घर वालों ने अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया महिला ने सोमवार को थाने में तहरीर देखकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *