- उपजा की जिला कार्यकारिणी घोषित राजेश मिश्र बने जिला अध्य्क्ष
रायबरेली। यू.पी. जर्नलिस्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव मनोहर पाडेण्य की उपस्थिति एवम् प्रदेश मंत्री बी.एन.मिश्र की देख रेख में रायबरेली उपजा के चुनाव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है।
चुनाव में राजेश मिश्र राजन अध्यक्ष, धीरज श्रीवास्तव, अमरेश पटेल मिलन, राहुल मिश्र, शैय्यद हुसैन अख्तर, नरेन्द्र सिंह, माता प्रसाद शुक्ल व मनोज मिश्र उपाध्यक्ष, रोहित मिश्र महामंत्री, धैर्य शुक्ल संगठनमंत्री, केशवानन्द शुक्ला, माधव सिंह, मदन सिंह परिहार, भोला गुप्ता, अखिल श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, राधाकृष्ण शुक्ल मंत्री।
आफताब आलम, दीपेन्द्र सिंह, शिवम त्रिवेदी, फैज अब्बास व राजेश पाडेण्य सचिव। पकंज गुप्ता कोषाध्यक्ष, नारेन्द्र पाडेण्य क्रांतिकारी विधिक सलाहकार, ओम शंकर शुक्ल मीडिया प्रभारी तथा ओम द्विवेदी व हर्षित द्विवेदी सहमीडिया प्रभारी निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त आशीष मिश्र, ललित मिश्र, शिवराम सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, शशिराज मिश्र, अरविन्द सिंह, गिरीश अवस्थी, राजकुमार मिश्र, सुशील यादव, मो0 मेराज, सागर तिवारी, जितेन्द्र यादव, विन्देश्वरी तिवारी, विजय शुक्ल, सोनू मिश्र, अभिषेक बाजपेयी, टी.पी. यादव, पप्पू यादव, आलोक मिश्र, दिलीप मिश्र व अंकुर को सदस्य कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उपजा के पदाधिकारियो की घोषणा पर्यवेक्षक/सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी बी.एन.मिश्र ने की एवम् प्रदेश अध्यक्ष शिव मनोहर पाडेय ने नवनिर्वाचित कामेटी के पदाधिकारियो एवम् सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त कि निर्वाचित पदाधिकारी पत्रकार हितो एवम् उनके सम्मान के लिए हमेशा काम करते रहेंगें।