इस साल का पहला चन्द्र ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं लगा सूतक काल

आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 16 मई की सुबह 8:59 बजे से सुबह 10:23 मिनट रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई न देकर उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, अफ्रीका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण प्रातः 7:58 से लेकर 11:25 तक रहेगा लेकिन भारत में नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई ना देने के कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को अशुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता ऐसी मान्यताएं पौराणिक काल से चली आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *