Sunita Mehta was selected for the post of National Co-Secretary in Vishwa Hindu Mahasangh India Matrishakti Cell.

सुनीता मेहता को विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर चयन किया

आगरा। गुरु गोरखनाथ असीम कृपा से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली समाजसेवी सुनीता मेहता को विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर चयन किया। विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह सचिव सुनीता मेहता जन – जन तक पहुंचाते हुये विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन एवं मातृशक्ति को और अधिक बल गतिशीलता प्रदान करेगी। विश्व हिन्दू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह सचिव सुनीता मेहता ने कहा कि जो मुझे दायित्व सौंपा गया है उसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण भावना से निभाऊंगी हिंदुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करूंगी। विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी राजकुमार चौहान का आभार व्यक्त किया और विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना सिंह अधिवक्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मातृशक्ति प्रकोष्ठ,डॉ गीता रानी, राष्ट्रीय मंत्री,मातृशक्ति प्रकोष्ठ,विनोद जैन,प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली,मातृशक्ति प्रकोष्ठ पिंकी सिंह,ने विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर चयन होने पर सुनीता मेहता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *