श्रीमद् भागवत कथा ही मोक्ष का उत्तम मार्ग : पं० अनिल शास्त्री
शिवगढ़ रायबरेली। क्षेत्र ग्राम पंचायत भौसी में बीती 3 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित अनिल मिश्र शास्त्री ने परीक्षित जन्म, महाभारत प्रसंग एवं शिव पार्वती संवाद की विस्तार पूर्वक कथा सुनाई। इस संबंध में कथा व्यास अनिल मिश्र शास्त्री ने मुख्य यजमान दिवाकर मिश्र एवं पुष्पा मिश्र सहित समस्त श्रोता बंधुओ को कथा श्रवण कराते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा संपूर्ण संसार का कल्याण करने वाली है, संसार का कोई भी व्यक्ति चाहे उसने जितने पाप किए हो अगर उसने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया है तो प्रभु की कृपा से निश्चित ही उसका कल्याण संभव है। साथ ही साथ उन्होंने महाभारत की कथा पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की और माता पार्वती के द्वारा भगवान भोलेनाथ के मुख से प्रभु श्री राम की सुनी गई श्रीराम कथा पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर, भजन गायक पंडित सुशील मिश्र (अभाजन) मुख्य आचार्य गौरव मिश्रा, आचार्य विजय ओझा, नाल वादक अमित तिवारी, पैड वादक अनुज कुमार, कीबोर्ड वादक रामदास सहित समस्त श्रोता बंधु उपस्थित रहे।

दबाव और प्रभाव में खब़र न दबेगी,न रुकेगी