समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामेंद्र प्रसाद शुक्ला नहीं रहे

  • रामेंद्र प्रसाद शुक्ला के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के पिपरी वार्ड के रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामेंद्र प्रसाद शुक्ला के आकस्मिक निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब हो कि 73 वर्षीय रामेंद्र प्रसाद शुक्ला पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिनका बृहस्पतिवार से राजधानी लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान रविवार की देर शाम रमेंद्र प्रसाद शुक्ला का निधन हो गया। जिनके निधन की सूचना मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामेंद्र प्रसाद शुक्ला के निधन पर पूर्व पिपरी प्रधान नन्दकिशोर तिवारी, पूर्व प्रधान अनुपमा तिवारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहाकि कि रामेंद्र प्रसाद शुक्ला सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। जो सहजता से सभी के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। जिनके निधन से समाज एवं भारतीय जनता पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है।

रामेंद्र प्रसाद शुक्ला की अंतिम दर्शन यात्रा में लोगों का तांता लगा रहा। रामेंद्र प्रसाद शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। अंतिम दर्शन यात्रा में मुख्य रूप से गोविंद नारायण शुक्ला, राजकुमार शुक्ला, महेश शुक्ला, ललित तिवारी,पंकज मिश्रा, अशोक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *