शिवगढ़ पुलिस ने दूसरे दिन भी शांति भंग की धारा में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Report- ANGAD RAHI

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को भी शांति भंग में 5 लोगों का चालान किया,पुलिस द्वारा लगातार की जा रही शांति भंग की कारवाही से माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वो में हड़कम्प गया है। गौरतलब हो कि शुक्रवार को जहां शिवगढ़ पुलिस ने 5 लोगों का शांति भंग में चालान कर 5 लोगों को जेल भेज दिया था। वहीं दूसरे दिन शनिवार को देवेंद्र तिवारी पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल तिवारी उम्र करीब 45 वर्ष निवासी राजापुर थाना शिवगढ़ जनपद-रायबरेली। अजय कुमार पाण्डेय पुत्र शिव किशोर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ओसाह थाना शिवगढ़ जनपद-रायबरेली। विनोद कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय सुन्दरलाल तिवारी उम्र करीब 55 वर्ष निवासी राजापुर थाना शिवगढ़ जनपद-रायबरेली। रोहित कुमार पुत्र राजकुमार तिवारी उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम राजापुर थाना शिवगढ़, जनपद-रायबरेली।
अनिल कुमार तिवारी पुत्र विनोद कुमार तिवारी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम राजापुर थाना शिवगढ़, जनपद-रायबरेली सहित 5 लोगों को उपनिरीक्षक मायाराम, हेड कांस्टेबल गोविंद शुक्ला ने गिरफ्तार कर उक्त सभी अभियुक्त गणों के विरुद्ध पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र के 5 अभियुक्तों के विरुद्ध शान्तिभंग की धारा में चालान कर महराजगंज उप जिलाधिकारी के समक्ष भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *