Rinku-Priya Wedding: Rinku Singh and MP Priya Saroj became friends like this...that's why the talk of marriage was stuck; photos

Rinku-Priya Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की ऐसे हुई थी दोस्ती..इसलिए अटकी थी शादी की बात; तस्वीरें

श्री डेस्क : क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी दुल्हनिया उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बीच सांसद के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज ने इस बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि रिंकू और उनकी बेटी के रिश्ते को लेकर बात हुई। लेकिन हम इस रिश्ते पर विचार कर रहे हैं। यह शादी का मामला है, इसलिए बहुत कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया जाएगा।

समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। लखनऊ में ही सगाई होगी। प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है।

दोनों के परिवार के बीच हुई बातचीत
शुक्रवार को मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा खूब रही। सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है। रिंकू के परिजनों से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है।

संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी
संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। उधर, क्रिकेटर रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। इसके बाद आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

प्रिया की सहेली के पिता के जरिये हुई जान-पहचान
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *