हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी के सम्मान में हुआ भव्य स्वागत समारोह

सुशील पासी ने 700 से अधिक वृद्ध एवं जरूरतमंद महिलाओं को बांटे कम्बल

शिवगढ़,रायबरेली। नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार सह प्रभारी सुशील पासी का भव्य स्वागत समारोह एवं तहरीभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुशील पासी ने केक काटकर प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहाकि प्रियंका गांधी के चेहरे में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कि आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश में सत्ता परिवर्तन की बयार बहेगी। समूचे राष्ट्र में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले सुशील पासी ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आई 700 से अधिक वृद्ध, दिव्यांग, बेसहारा एवं जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से कंबल बांटकर उन्हें ठण्ड में राहत पहुंचने का नेक कार्य किया। कंबल पाकर गरीब, बेसहारा, वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे सभी ने सुशील पासी की पीठ पर हाथ फेरते हुए उन्हें खूब दुआएं दी। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार पहुंचे सुशील पासी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी तादात में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सुशील पासी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत सुशील पासी ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व गूढ़ा प्रधान रामहेत रावत, कांग्रेसी नेता बृजेश रावत के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मंच संचालन आशीष त्रिवेदी ने किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपाशंकर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला , गिरिजेश श्रीवास्तव,राजेंद्र रावत, श्रवण कुमार, फकीरे वर्मा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, जगजीवनराम भारती, रामचंद्र रावत,लवकुश, नित्यम त्यागी आदि लोग उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *