एक और एक ग्यारह कर रहे हमारे गोरक्षक: प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय

मिर्जापुर। आज मिर्जापुर के अदलहाट स्थित अभिनव नगर कॉलोनी, फत्तेपूर टोलप्लाजा पर आयोजित विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह के सफलता पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि हमारे गोरक्षक एक और एक ग्यारह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के स्वागत करने के लिए उमड़ी भीड़ देखकर मन को प्रसन्नता मिली, हमारे गौरक्षकों ने पूरे प्रदेश से समस्त प्रकोष्ठों को आमंत्रित करके हिंदुत्व पर अच्छा कार्य किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति को धन्यवाद अर्पित करता हूं जिनके इशारे पर पूर्व से पश्चित तक के हिंदुओं को एकत्र किया गया, समस्त प्रकोष्ठों को मंच दिया गया। बड़े प्रदेश अध्यक्ष को बुलाकर सफल कार्यक्रम देने के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री पण्डित प्रमोद गिरि, काशी सह संभाग प्रभारी डॉक्टर विनोद सिंह, विंध्याचल मण्डल प्रभारी डॉक्टर प्रभाष सिंह को उन्होंने शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि आज मेरे कनिष्क सफल कार्यक्रम कराने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *