कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट – मुन्ना सिंह 

बाराबंकी : हैदरगढ क्षेत्र के अंतर्गत सुबेहा कस्बा में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुबेहा क्षेत्र में स्व. रामहर्ष सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पिछले कई वर्षों से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज शनिवार को भाजपा नेता व रामदेव सिंह द्वारा 700 असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरित किया गया।

रामदेव सिंह ने कहा कि यह कार्य वह पिछले 10 वर्षों से लगातार कर रहे हैं। कंबल प्राप्त करने के लिए पलिया, निदूरी,जमीन हुसेनाबाद,थलवारा,अल्पी का पुरवा के सैकड़ों लोग पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मोनू सिंह,रन बहादुर सिंह,सोनू सिंह,किशोर गुप्ता,रामजस कश्यप सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *