Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशबाराबंकीट्रिपल इंजन की सरकार ही कर सकती है नगरों का असली विकास...

ट्रिपल इंजन की सरकार ही कर सकती है नगरों का असली विकास : सतीश शर्मा

रिपोर्ट – मुन्ना सिंह 

बाराबंकी : नगर पंचायत हैदरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम करें। नगर में जब भाजपा का चेयरमैन होगा, तभी नगर का भी विकास संभव है। ट्रिपल इंजन का आनंद उठाने के लिए आप सभी बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान कर नगर पंचायत में पुनः कमल खिलाएं, तांकि नगर में विकास का पहिया त्रिगुनी रफ्तार से चलता रहे है। उक्त बाते प्रदेश सरकार के राजयमंत्री सतीश शर्मा ने आज नगर में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क के दौरान कही। इसके अलावा भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नगर में जनसंपर्क के दौरान कही।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री  शर्मा ने सबसे पहले नगर के भटखेड़ा वार्ड के पूरे मितई वार्ड, ब्रम्हनान वार्ड में डोर टू डोर क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत के साथ जनसंपर्क कर मतदाताओं की नब्ज टटोली और नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए जन समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में गुंडा, माफियाओं का राज खत्म हो गया है प्रदेश में हर आम आदमी किसी भी समय कही भी सुरक्षित निर्भय होकर कही आ जा सकता है।

प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीबों के विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सीधे लाभ जनता को मिल रहा है। वहीं क्षेत्रीय भाजपा उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने ठठरही वार्ड व ठाकुर द्वारा वार्ड में जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आप सभी जागरूक मतदाता है विपक्ष के लालच देने वाले वादों से सावधान रहे पूर्व में इन लोगों की सरकारों के कार्यकाल से जनता पूरी तरह वाकिफ है जब जब विपक्षियों की सरकारे आयी तब तब आम जनता के अधिकारों को छीना गया है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्तायों को आवाह्न कर कहा कि आप सभी पूरे तन मन के साथ लगकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करें क्योंकि भाजपा इस बार नगर निकाय चुनाव में जीत का एक नया कीर्तिमान प्रदेश में रचने जा रही है। इस मौंके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, लाला लक्ष्मी नरायण साहू, वेद प्रकाश.बाजपेयी, एचके शुक्ला, सौरभ मिश्रा, शिव कुमार चतुर्वेदी, अजय तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, नककऊ साहू, राम प्रकाश वैश्य आदि सड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments