सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम को किया याद, शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

प्रमोद राही

 

लखनऊ।मोहनलालगंज के मरुई बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित की। जिसमें मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल में मुलायम सिंह यादव का इलाज के दौरान देहांत हो गया था। मंगलवार को सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण करके नेताजी को श्रद्धांजलि दी सपा कार्यकर्ताओं उनके चित्र के सामने प्रतिज्ञा ली वे सभी नेता जी के बताए हुए रास्ते पर चलेंगे जिस तरीके से नेताजी गरीबों पीड़ितों और किसानो के हमदर्द थे वह भी हर जरूरतमंद की मदद करेंगे।समर पाल यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह एक पार्टी के नहीं बल्कि देश के मशीहा थे। जिस तरीके से उनकी शव यात्रा में सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता और आम जनता पहुंची उससे ये साबित हो गया। उनके देहांत के बाद पूरे देश ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि देकर याद किया शोक सभा में सपा कार्यकर्ताओं के साथ सपा से पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री देवकली पूर्व सांसद  सुशीला सरोज पूर्व विधायक अमरीश पुष्कर सपा नेता समर पाल सिंह यादव दिलीप यादव राकेश यादव राम सरोहन यादव पदम सिंह मोनू यादव प्रधान अंजनी यादव संजय यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *