भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो लगातार इतिहास रच रहा हैं: पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया

मुन्ना सिंह /बाराबंकी : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लगातार इतिहास रच रहा हैं, सर्वप्रथम मंगलयान फिर चन्द्रयान 3 के द्वारा भारत चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरने वाला पहला देश बना और उसके बाद आदित्य एल 1 की सफलतापूर्वक लांचिंग से इसरो ने इतिहास रच दिया हैं इस मिशन के द्वारा सूर्य का अध्ययन किया जायेंगा।

हम कांग्रेस परिवार के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) के आदित्य एल 1 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिये अपने देश के वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और संगठन के कड़ी मेहनत करने वालें कर्मियों का स्वागत करते हैं बधाई देते हैं।

उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया एवं उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तनुज पुनिया जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *