Saturday, December 2, 2023
Homeउत्तर प्रदेशबुलन्दशहरपरली जले तो होगी कार्रवाई : ईओ

परली जले तो होगी कार्रवाई : ईओ

उपेन्द्र शर्मा/ छतारी: शनिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने किसानों को धान की पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया है। अधिशासी अधिकारी ने किसानों से कहा कि वह अपने खेतों में धान की पराली ना जलाएं।

शनिवार को नगर पंचायत छतरी के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने जंगल में जाकर किसानों से मुलाकात की है जहां उन्होंने किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि वह अपने धन की पराली ना जलाएं। परली का खेत में खाद बनाएं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है इसलिए किसान पराली को ना जलाएं। इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, अनिल, विवेक कुमार, राशिद, विनोद, कालू आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments