ई.पी.एस. 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, रायबरेली की मासिक बैठक सम्पन्न
रायबरेली : रायबरेली स्थित रामा कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज में ई.पी.एस. 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टीम से विक्रम , भारती एवं अनुप्रिया का ऑनलाइन माध्यम से जुड़ाव रहा।
बैठक में राष्ट्रीय स्तर से के.एस. तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजीव भटनागर, राष्ट्रीय सचिव तथा प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला रायबरेली से जमुना प्रसाद त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, जिला सचिव, गंगाप्रसाद चौधरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष तथा लखनऊ से राम दरश चौधरी, जिला सचिव उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता जे.पी. त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन का दायित्व हरिश्चंद्र त्रिपाठी ‘हरीश’ ने निभाया।
मुख्य अतिथि के रूप में के.एस. तिवारी ने संगठन की दिशा एवं भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
बैठक में वक्ताओं ने सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा पर नाराजगी जताई और आर-पार की लड़ाई के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। अपने विचार रखने वालों में राम दरश चौधरी, शिवशंकर गुप्ता, कन्हैयालाल सोनकर, जे.पी. त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे।
उ.प्र. राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के दयाराम जी तथा विश्वंभर दयाल ने सदस्यता ग्रहण करते हुए सहयोग राशि भी प्रदान की।अंत में जिलाध्यक्ष द्वारा बैठक को स्थगित किया गया।
