हस्ताक्षर करके करी पुरानी पेंशन बहाली की मांग

रिपोर्ट – मुन्ना सिंह 

बाराबंकी : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे के निर्देश पर विकासखंड हैदरगढ़ में जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक महामंत्री अश्वनी कुमार पांडे और प्रदीप मिश्रा द्वारा बृहद रूप से पुरानी पेंशन बहाली हस्ताक्षर अभियान चलाया गया इसमें विकासखंड के एक सैकड़ा से अधिक शिक्षकों द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पुरानी पेंशन बहाली के मांग पत्र पर हस्ताक्षर करके पुरानी पेंशन बहाली की मांग करी और विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन है नई पेंशन नीति के नाम पर सरकारी कर्मचारियों के साथ सरकार छलावा कर रही है जिससे कि जहां निजी कंपनियों का फायदा है तो वहीं सरकारी कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद घाटे का सौदा साबित होगा जिससे आगे का जीवन यापन कठिनाई से दौर से अंधकार में रहेगा ऐसे में सभी ने पुरजोर तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करी।

इस मौके पर अश्वनी कुमार पांडे ,विवेक कुमार गुप्ता ,प्रदीप मिश्रा ,मनोज कुमार यादव ,आनंद कुमार ,मदन मोहन वर्मा ,राकेश कुमार सिंह ,रिंकी सिंह ,आशा देवी गुप्ता ,श्रवण कुमार शुक्ला , रुद्र कांत बाजपेई ,निहारिका अनीता गुप्ता ,प्रतीक्षा वर्मा, प्रियंका यादव ,रितु पटेल ,रुचिका, सुरुचि सिंह विनीता विश्वकर्मा, मोहम्मद इस्माइल ,चंद्रशेखर ,अनिल कुमार सिंह ,गुलशन जफर ,प्रसून मिश्रा ,अवध बिहारी गुप्ता ,इमामुद्दीन अंसारी ,राम सिंह ,अनुपमा सिंह, प्रिया अग्रवाल ,भारती खरे ,अंश उपाध्याय ,विमला सिंह ,महिमा मिश्रा ,पूनम सिंह ,प्रतीक्षा गुप्ता ,रेखा जयसवाल ,मंजू सिंह ,कविता साहू ,आकांक्षा कश्यप ,अनुराग पांडे ,दुर्गेश सिंह ,अभिषेक तिवारी ,दिनेश प्रताप सिंह ,कयूम ,प्रियंका ,प्रीति सिंह ,रंजीता गौतम ,अनुराधा शर्मा ,हिमांशु वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *