कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन
शिवगढ़,रायबरेली। नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहा स्थित शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना की एवं एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रामकिशोर मौर्य, जिला सचिव दिनेश यादव, अशोक यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दबाव और प्रभाव में खब़र न दबेगी,न रुकेगी