कांग्रेस ने रायपुर नेरुवा में चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

शिवगढ़,रायबरेली। कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत शिवगढ़ ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर नेरुवा में कांग्रेसियों ने अभियान चलाकर डोर टू डोर जन सम्पर्क करते हुए कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई।

कांग्रेसियों ने भाजपा की नाकामियां गिनाने हुए कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये से जनता त्रस्त हो चुकी। कमरतोड़ महंगाई, छुट्टा मवेशियों,बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था से जनता परेशान हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेकेंगी। इस मौके पर जिला सचिव दिनेश यादव ,गिरिजेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, बृजेंद्र द्विवेदी, चंद्रपाल आशीष त्रिवेदी, रामसागर रावत, छेदालाल, बनवारी लाल आदि लोग मौजूद रहे।

अग्नि पीड़ित परिवारों की कांग्रेस ने की मदद

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महिपत खेड़ा मजरे नारायनपुर गांव के रहने वाले अग्नि पीड़ित परिवारों की कांग्रेस ने मदद की। अग्नि पीड़ित कलावती, सुमन के घर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने पीड़ित परिवारों को सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन किट, कपड़े, बर्तन इत्यादि सामग्री देकर अग्नि पीड़ितों की मदद की। इसके साथ ही अग्नि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *