बंकागढ़ में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर हमला ! रेफर

शिवगढ़ (रायबरेली) थाना क्षेत्र के बंकागढ़ में भाजपा बूथ अध्यक्ष पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया है। जिसमें बूथ अध्यक्ष के हाथ में गम्भीर चोट आई है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शनिवार को बंकागढ़ भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय मिश्रा सुबह दूध लेने जा रहे थे तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही गोकरन त्रिवेदी ने भाजपा बूथ अध्यक्ष पर लाठी डण्डों से हमला कर दिया जिसमें भाजपा बूथ अध्यक्ष के दाहिने हाथ व कई जगह चोट आई है। बूथ अध्यक्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्जकर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *