भू-माफियाओं ने राजस्व की मिलीभगत से कर रखा है 50 बीघा पशुचर भूमि पर कब्जा
रिपोर्ट -मुन्ना सिंह / सुनील कुमार
बाराबंकी : एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लगातार भू माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने में लगी है वहीं धरातल पर भू माफियाओं को बचाने में स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी भी लगातार उनकी मदद कर रहे हैं।
मामला विकासखंड त्रिवेदीगंज के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम करमेमऊ का है जहां लगभग 52 बीघा पशुचर भूमि पर गाव के लोगो ने कब्जा कर उस पर खेती करते है। जिसकी पूरी जानकारी हल्का लेखपाल नीरज श्रीवस्तव को होने के बावजूद भी रसूखदारों के दबाव में कब्जा हटवाने से पीछे हट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक ग्राम प्रधान के भी कब्जे में पशुचर व बंजर भूमि है तो आमजनता भी जागरूकता के अभाव में कब्जा किए हुए हैं। यह जानकारी तब हुई जब दौलतपुर व करमेमऊ की सरहद नापने को लेकर पैमाइस की जा रही थी। 52 बीघे पशुचर भूमि की जानकारी होने पर गांव वासियों में यह है चर्चा का विषय बना गया है। वही इस सम्बंध में तेज तर्रार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी महाजन सुमित राजेश ने बताया कि जानकारी हुई है। बहुत जल्द अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।