वॉटर वुमेन का कई प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत

रिपोर्ट : सुनील 

बाराबंकी : हैदरगढ़ पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक द्वारा की जा रही माँ गोमती की पदयात्रा मंगलवार को सुल्तानपुर बाईपास से शुरू होकर बाराबंकी जिले में प्रवेश कर गई। वॉटर वुमेन का कई प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने उपस्थित लोगों को जल शपथ दिलाई एवं एक करोड़ वृक्ष संकल्प के बारे में अवगत कराते हुये कहा कि पंचतत्व फाउंडेशन द्वारा भारत की नदियों के किनारे एक करोड़ वृक्ष लगाने है, जिसके अंतर्गत माँ गोमती के किनारों पर भी इस मानसून में पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भोजन के कई विकल्प हैं लेकिन, जल का कोई विल्कप नहीं है, इसीलिए हमें अपने आने वाली पीढ़ियों के जीवन को बचाने के लिए जल को बचाना ही होगा। उन्होंने बताया कि जल में कचरा या, अन्य कूडा डालना सबसे बड़ा पाप है, इससे बचें।

अवसानेश्वर घाट मां गोमती व महादेव के विधि विधान से दर्शन कर वॉटर वुमेन सुबेहा घाट की ओर प्रस्थान कर गईं, इस अवसर पर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी, विपिन गिरी, विनोद गिरी, शुभम गिरी, अतुल गिरी, कपिल तिवारी, सौरभ मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाठक, राहुल यादव और शनि सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी बता दें कि वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक द्वारा पीलीभीत में उद्गम स्थल से वाराणसी में कैथी स्थित विलय स्थल तक की जा रही 960 किलोमीटर की पदयात्रा की जा रही है,

इससे पहले वॉटर वुमेन नर्मदा की 3600 किलोमीटर की परिक्रमा, शिप्रा की पदयात्रा, सरयू की पदयात्रा, मेकल पर्वत की परिक्रमा, कैलाश मानसरोवर की पदयात्रा कर चुकी हैं, वॉटर वुमेन ने नर्मदा परिक्रमा पर रेवा एवं शिप्रा की पदयात्रा पर मोक्षदायिनी शिप्रा नाम से पुस्तकें भी लिखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *