भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर कसना,बैंती,बेड़ारु में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

  • 10 और 11 अक्टूबर को होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा।

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र में आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के कसना, बैंती, बेड़ारु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट गौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा शासनकाल की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 की तैयारियों को लेकर अभी से सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और डोर टू डोर जाकर कांग्रेस की नीतियों सिद्धांतों से जन-जन को अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।

उन्होंने आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली जनपद स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को भारत जोड़ो पदयात्रा महराजगंज से चलकर हसनपुर, पारा खुर्द,पारा कला होते हुए शिवगढ़ क्षेत्र के ओसाह चौराहे पर पहुंचेगी। जहां से शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो पदयात्रा को रिसीव करेगी और ओसाह, नारायनपुर चौराहा,सैमरगंज,भौसी होते हुए खजूरों पहुंचेगी जहां रात्रि प्रवास एवं जन चौपाल आयोजित की जाएगी।

वही दूसरे दिन 11 अक्टूबर को भारत जोड़ो पदयात्रा खजुरों से प्रारम्भ होकर गूढ़ा,गुड़िया , अल्पी खेड़ा होते रानीखेड़ा पहुंचकर बछरावां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को रिसीव करायेगी। गौरव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह दिखाई दे रहा है इसे और बढ़ाना है और ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस पद यात्रा को सफल बनाना है। इस मौके पर बृजेंद्र द्विवेदी, हरिशंकर तिवारी, महेश कुमार, रामचंद्र, अशोक कुमार यादव, रामकिशोर मोर्या, रामचंद्र रावत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *