Tuesday, September 26, 2023
Homeउत्तर प्रदेशदस्तक अभियान : चलाया गया विशेष सफाई अभियान 

दस्तक अभियान : चलाया गया विशेष सफाई अभियान 

  • खोजे जा रहे बुखार के मरीज
  • लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक

उपेन्द्र शर्मा/बुलंदशहर। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता एवं साफ सफाई के प्रति जागरूक करने में जुटी है। नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सभी ग्रामों में फॉगिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है, वहीं निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग एवं दस्तक अभियान का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। अभियान के तहत छतारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि नालियां जाम न हों और नालियों की साफ-सफाई प्रतिदिन कराते रहें। मंगलवार को कस्बा आजाद रोड पर सफाई अभियान भी चलाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया- जनपद में एक जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से पूर्व जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए, जिसके तहत पंचायती राज, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, नगर पंचायत, नगर पालिका समेत 14 विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान के तहत समय-समय पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा भी की जा रही है।

बीते दिनों हुई बरसात के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है। पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। नगर पंचायत छतारी की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में  जलभराव की निकासी के लिए व्यवस्था करायी ।

 

कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी डा गौरव सक्सेना ने बताया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में 22 सौ से अधिक टीम लगाई गई हैं। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के माध्यम से जनपद में बुखार के मरीजों को चिन्हित कर उनकी जांच डेंगू, मलेरिया के लिए सुनिश्चित कराई जा रही है, जिससे डेंगू एवं मलेरिया के मरीजों का पता लगाया जा सके और उनका उचित उपचार किया जा सके। स्कूली बच्चों को आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

छतारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को कस्बा की आजाद रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत साफ सफाई के लिए दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है। सफाई कर्मचारी भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments