टी.पी.यादव
महराजगंज,रायबरेली। खेतों में पराली जलाने के मामले में 19 नवबंर को तहसील क्षेत्र के कई किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जुर्माने की नोटिस देकर खानापूर्ति करने वाले लेखपाल पर सख्ती दिखाते हुए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा विभागीय कार्यवाही की गयी। कार्यवाही क़े बाद अन्य लेखपालों मे हड़कम्प साफ देखा जा रहा है ।
बताते चले की नोटिस देकर जुर्माना करने क़े पन्द्रह दिन बीत जाने बाद भी लेखपाल द्वारा वसूली ना किए जाने से खफा जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने क्षेत्रीय लेखपाल गंभीर सिंह के ऊपर विभागीय कार्यवाही के आदेश दे दिया है। जिससे लेखपालो मे हड़कंप साफ देखा जा रहा है। आपको बताते चलें कि बढ़ते हुए वायु प्रदूषण के कारण धान की पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट क़े निर्देश पर शासन ने सख्त पाबंदी लगा रखी है। जिसके बाद तहसील क्षेत्र में 19 नवंबर को पराली जलाने के कई मामले सामने आए उनमें संबंधित किसानों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई और उन पर जुर्माना भी लगाया गया। पर लापरवाह क्षेत्रीय लेखपाल गंभीर सिंह को जुर्माने की धनराशि की वसूली न करना भारी पड़ गया। जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने क्षेत्रीय लेखपाल को पराली जलाने के मामले में जुर्माने की धनराशि में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं। मामले मे तहसीलदार विनोद सिंह ने बताया कि लेखपाल गंभीर सिंह को आरोप पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।