जिला जज ने स्वतंत्रता दिवस पर एडीआर सेंटर में किया ध्वजारोहण

रायबरेली 15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित ए0डी0आर0 सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में प्रथम बार राष्ट्रीय ध्वज  जनपद न्यायाधीश  अब्दुल शाहिद के द्वारा फहराया गया।

जनपद न्यायाधीश द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि इस स्वतंत्रता दिवस के साथ ही भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए कई मायने में खास है।

जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा कहा गया कि स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत लोगों के दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चल रहा है। जिला जज द्वारा बताया गया कि पराविधिक स्वयं सेवकों के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा वितरित किया जा रहा एवं लोगों को जागरुक करने हेतु तिरंगा रैली भी निकाली गयी है।

जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद ने पराविधिक स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मा0 पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गुरुप्रीत सिंह बावा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायाधीश सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम पंकज जायसवाल, सतीश कुमार त्रिपाठी, त्रिपुरारी मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल त्रिपाठी, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव जैन एवं पराविधिक स्वयं सेवक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *