वितरण के लिए बनाई गई 3000 किटे
धैर्य शुक्ला
रायबरेली। रायबरेली सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री को कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि के.एल.शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता गरीब और जरूरत मंदो को बांटने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि तीसरे चरण में 3 हज़ार गरीब और जरूरत मंदो को खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर लिए गए है। जिनका वितरण करने हेतु सभी ब्लाकों में भेजा जा रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि तीसरे चरण की खाद्य सामग्री किट में आटा,चावल,दाल,तेल,

नमक,मसाले के साथ ही इस बार चीनी,चाय की पत्ती व सोयाबीन न्यूट्रीला के पैकेट वितरण हेतु बनाए गएं है। जो सभी ब्लाकों में पहुंचाए जा रहे हैं,जिनका वितरण कोआर्डिनेशन कमेटी के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सांसद सोनिया गांधी की अपील पर जनपद के कांग्रेसी व्यक्तिगत तौर पर भी अपने अपने क्षेत्रों में खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं। जिला प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सांसद प्रतिनिधि के.एल.शर्मा द्वारा राहत कार्यों में लगे कांग्रेसी सिपाहियों को फेस मास्क, सेनिटाइजर और दस्ताने उपलब्ध कराकर अपील की गई है। राहत कार्यों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओंं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पिछले दो चरणों में 3-3 हज़ार गरीब और जरूरत मंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में किया गया था। और अब राहत सामग्री वितरण का तीसरा चरण चल रहा है। साथ ही शहर के सभी नगरपालिका वार्डों में सांसद द्वारा सांझी रसोई से शहर अध्यक्ष सईदुल हसन की देख रेख में प्रर्याप्त लंच पैकेटों का वितरण जिला लाकडाउन के बाद से किया जा रहा है। जो लाकडाउन को हटाए जाने तक हटाए जाने तक चलता रहेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राहत और बचाव कार्यों मे लगे सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थितियों में जिस तरह से कांग्रेस के सिपाही जनसेवा को अंजाम देने मे लगें हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। विजय शंकर अग्निहोत्री व निर्मल शुक्ल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।