मंडल अध्यक्ष गिरजेश सहित निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली सैकड़ों भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

रिपोर्टर:- निशांत सिंह

सलोन / रायबरेली। आज़ादी अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए बुधवार को सलोन तहसील क्षेत्र स्थित मटका ग्राम सभा से झारखंडेश्वर मंदिर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा रैली यात्रा झारखंडेश्वर मंदिर से होते हुए रेवली , भटनोसा , सूची ,बरुवा पुल पिछवारा से चलकर यह यात्रा ऊमरी बगहा , बंसतगंज के पास आकर समाप्त हुई।

इस तिरंगा यात्रा रैली की अन्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरजेश सिंह व की अगुवाई में निकली यात्रा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रहरी के नेतृत्व मे निकाली गई ।

इस दौरान सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे भी लगाते रहे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान गिरजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर निकली यह यात्रा भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर घर झंडा लगाने से राष्ट्र भावना जागृत होगी। राष्ट्र भावना जागृत होने से लोगों के मन में राष्ट्र प्रेम बढ़ेगा और इस तरह भ्र्ष्टाचार पर लगाम लगेगी। इस मौके पर संध के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसजीवन सहित सैकडो भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *