विधायक के जनता दरबार में उमड़ी भीड़ 

रिपोर्ट – उपेंद्र शर्मा

  • जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्या

छतारी : मंगलवार को शिकारपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी है। आयोजित जनता दरबार में विधायक ने जनता की समस्या सुन अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।

छतारी के गांव बरखेड़ा-हसनगढ़ी, त्यौर-बुजुर्ग में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित विधायक जनता दरबार में पहुंचे शिकारपुर विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के जनता दरबार में करीब आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग पहुंचे हैं। जहां पर विधायक अनिल शर्मा ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या सुनकर सम्बंधित अधिकारियों समस्या कस समाधान के निर्देश दिए हैं। विधायक अनिल शर्मा ने कहा जनता की समस्या के लिए समाधान के लिए हर सम्भव मद्द का भरोषा दिया है। विधायक ने आजदी के अमृत उत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।

इस मौके पर चौढेरा प्रधान विचित्रा कुमार, शिव कुमार प्रधान विधायक प्रतिनिधि, सतीश कुमार, मुनेश कुमार, अजित कुमार, विक्रम सिंह, परवेंद्र देशवाल भाजपा नेता, विमल राघव प्रधान, संदीप राघव, धर्मेंद्र ठाकुर, आकाश अग्रवाल, डीके शर्मा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, वीरपाल सिंह, कलुआ पंडा, सुशील कुमार प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *