धैर्य शुक्ला
रायबरेली।ब्राह्मण समाज महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष पाठक के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता स्व. आनंद सिंह विष्ट व महाराष्ट्र में भीड़ की हिंसा का शिकार हुए साधुओं के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष आशीष पाठक ने कहा कि महाराष्ट्र में निरपराध साधुओं पर भीड़ ने हमला करके पुलिस की उपस्थिति में उनकी निर्मम हत्या कर दी जो जघन्य अपराध है, सभी आरोपितों पर फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर 6 महीने के भीतर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। जिला महामंत्री मंजुल तिवारी ने कहा कि स्व.आनंद विष्ट जी एक समाज को समर्पित व्यक्ति थे, उनके पुत्र योगी जी में भी उनके ही गुण परिलक्षित होते हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
Total Page Visits: 140 - Today Page Visits: 1