अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का तिरंगा अभियान हर दुकान हर मकान

रायबरेली :  दिनांक 8 अगस्त उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा जिला प्रभारी संदीप जैन जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता नगर प्रभारी केके गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष  संदीप बंसल  के आवाहन पर तिरंगा अभियान हर दुकान हर मकान की शुरुआत पोस्टर अभियान से शुरू की गई।  नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने व्यापार मंडल द्वारा जन जागरूकता अभियान का पोस्टर हाथ में लेकर नगर वासियों से अपील की  13 से 15 अगस्त तक हर दुकान हर मकान पर राष्ट्रीय ध्वज को पहरा कर अभियान को भव्यता प्रदान करें।

प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मंडल हर दुकान हर मकान, हमारा मान हमारी पहचान, अभियान में प्रदेशभर के व्यापारियों से बढ़-चढ़कर राष्ट्रप्रेम प्रदर्शित करने की अपील की, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला प्रभारी संदीप जैन ने बताया कि तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त अगस्त क्रांति के दिन तिरंगा पदयात्रा दीप पैलेस से गुरु तेग बहादुर मार्केट होते हुए घंटाघर तक निकाली जाएगी, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता नगर प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि हमारे मंडल की सभी विंग इस अभियान में तन मन धन से शिरकत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *