जेल में बंद हत्यारोपी की 6 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

रायबरेली आज चर्चित आदित्य सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव की 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के आदेश पर कुर्क की गई है। जिसमें चार दुकान है जो लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित हैं। इसके अलावा आवासीय प्लाट भी कुर्क किए गए हैं, सुरेश यादव फिलहाल हत्या के आरोप में अभी जेल में बंद है।

प्रशासन की इस कार्यवाही में बाकायदा ढोल नगाड़ों के साथ प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसमें सीओ सिटी वंदना सिंह उप जिलाधिकारी सदर शिखा संखवार कई जनपदों के सीओ स्पेक्टर को भारी पुलिस बल वह मीडिया कर्मियों के मौजूदगी में कार्यवाही की गई इस कार्यवाही से एक बात तो साफ होती है की वर्तमान सरकार का जो अभियान है।

माफियाओं के खिलाफ उसको बल मिलता है प्रदेश में गलत काम करने वाले अपराध करने वाले माफियाओं का अगर आज नहीं चलेगा प्रदेश में कानून का राज चलेगा यह बात सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दी है जिसके तहत प्रशासन हर माफियाओं के साथ ऐसी कार्यवाही करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *