हर क्षेत्र में महिलायें बढ़ा रही अपना कदम , समूह से आत्मनिर्भर हो रही महिलाएं : आशीष यादव

रिपोर्ट – मुन्ना सिंह 

बाराबंकी : जनपद के विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत शाहपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए प्रगति प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया। जिसका शुभारंभ ब्लाक मिशन मैनेजर आशीष यादव द्वारा पूजन पाठ के बाद फीता काटकर किया गया।

ब्लॉक मिशन प्रबंधक आशीष यादव की देखरेख में उक्त ग्राम संगठन का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति के साथ अध्यक्ष साधना ,कोषाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ,सचिव माया देवी,उपसचिव ममता देवी ,उपाध्यक्ष सुशीला देवी,लेखपाल निधि तिवारी , समूह सखी शिवानी दीक्षित को बनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बीएमएम आशीष यादव द्वारा समूह का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर आशीष यादव ने कहा कि प्रगति प्रेरणा ग्राम संगठन से ग्राम पंचायत की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन सकेंगी। वहीं महिलाएं आज हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रहीं हैं केंद्र व प्रदेश सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाकर महिलाओँ आगे बढ़ने का मौंका दे रही है, जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। सरकार महिलाओ के लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाएं चला रही है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौंके पर टीम में मौजूद सुनीता सिंह समूह सखी बबुआपुर मीरा सिंह समूह सखी रौनी पुष्पा सिंह ,प्रेम कांति की टीम के कार्य को भी सराहा गया।

अन्य पढ़े : 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *